निघासन। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बम्हनपुर निवासी एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। किशोर हेलमेट नहीं लगाए था।
बम्हनपुर कस्बा निवासी राजेश ने बताया कि दुबहा के पास उनका मुर्गी फार्म है। उनका 15 वर्षीय बेटा नागेश बुधवार शाम करीब नौ बजे शाम का खाना लेने के लिए बिना हेलमेट लगाए बाइक से दुबहा जा रहा था। खैरहनी स्थित जनता शिक्षा निकेतन के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गया और सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टर्माटम कराने के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद