फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब ठीक रहा तो जल्द होगा सीआरएस निरीक्षण, दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

विज्ञापन
लखीमपुर में रेलवे विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण करते सीपीएम निश्चल श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीतापुर लखीमपुर के बीच जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। इसके लिए रेलवे लाइन का विद्युतीकरण कराने वाली कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम ने कवायद तेज कर दी है। 28 नवंबर को इंजन ट्रॉयल के दौरान सीतापुर लखीमपुर के बीच जो छिटपुट खामियां मिली थीं, कार्यदायी संस्था ने उन्हें दुरस्त करा दिया है। रविवार को आरवीएनएल के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर निश्चल श्रीवास्तव ने टीम के साथ विद्युतीकरण को लेकर कराए गए कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर के निरीक्षण से सीआरएस निरीक्षण के जल्द होने की संभावनाओं को भी बल मिलने लगा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 20 दिसंबर को रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करने के लिए आ सकते हैं। कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम ने सीतापुर से लखीमपुर तक रेल लाइन का विद्युतीकरण कार्य पूरा करा दिया है। इसका 28 नवंबर को इलेक्ट्रिक इंजन से अधिकारी ट्रायल भी कर चुके हैं। इस दौरान विद्युत इंजन ने सीतापुर लखीमपुर की 45 किलोमीटर की दूरी करीब 40 मिनट में तय की थी। इससे इलेक्ट्रिक रेलवे ट्रैक का सीआरएस निरीक्षण दिसंबर के पहले सप्ताह में होने की संभावना जताई जा रही थी। मगर ट्रायल के दौरान मिली छिटपुट कमियों की वजह से सीआरएस निरीक्षण की तारीख निर्धारित नहीं हो सकी है। इस बीच रविवार को कार्यदायी संस्था के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर निश्चल श्रीवास्तव ने विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि यह निरीक्षण सीआरएस निरीक्षण की तिथि निर्धारित करने में महत्वपूर्ण होगा। इस दौरान यदि कोई बड़ी खामी नहीं मिली तो तो 20 दिसंबर को रेल संरक्षा आयुक्त रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण करते हुए सड़क मार्ग से लखीमपुर पहुंचे सीपीएम
रेल विकास निगम के मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर (सीपीएम) निश्चल श्रीवास्तव ने रविवार को टीम के साथ सीतापुर से लखीमपुर तक विद्युतीकरण का कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। सड़क मार्ग से झरेकापुर, हरगांव, ओयल, खीरी सहित राजापुर गेट का निरीक्षण करते हुए दोपहर करीब तीन बजे वह लखीमपुर पहुंचे और सीनियर सेक्शन इंजीनियर अभयकांत झा, मैनेजर जगन्नाथ मिश्रा आदि के साथ ओवर ब्रिज, आउटर सिग्नल, स्टेशन पर लगे विद्युत पोल, स्टेशन मास्टर रूम में लगे उपकरण आदि का 45 मिनट तक बारीकी से निरीक्षण कर 03:45 पर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
सुरक्षा को लेकर रेलवे कॉलोनियों से हटाई विद्युत लाइन
रेलवे कॉलोनी में बिजली सप्लाई के लिए लगे खंभों से रेलवे ने विद्युत लाइन उतरवा ली है। इसके पीछे इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन को लेकर 25 हजार वोल्ट करंट बताया जा रहा है। विद्युत विभाग के लोगों का कहना है कि ट्रेन संचालन के समय 25 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित होगा। इससे रेलवे कॉलोनी में लगे विद्युत खंभों की दूरी कम होने से दिक्कत हो सकती है। इसलिए खंभों से तार उतरवाकर केबल लाइन डाली गई है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकारियों ने सीतापुर लखीमपुर रेल ट्रैक के विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया है। इसकी रिपोर्ट के बाद ही सीआरएस निरीक्षण की तारीख निर्धारित होगी। फिलहाल 20 दिसंबर को सीआरएस निरीक्षण होने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
- जगन्नाथ मिश्रा, प्रबंधक रेल विकास निगम सेक्शन प्रभारी डॉलीगंज मैलानी

लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा इलेक्ट्रिक इंजन। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें