फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएस के निरीक्षण में फरधान पुल में मिलीं कमियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर गोला मध्य रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार की सुबह रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान शुक्रवार सुबह स्टेशन पहुंचे। लखीमपुर में स्पेशल ट्रेन छोड़ वह पांच मोटर ट्रालियों से गोला के लिए रवाना हुए। उनके निरीक्षण में फरधान नहर पर बने पुल का पेंच फंस गया है। इससे जल्द ही ट्रेन चलने की संभावनाओं पर ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन

सीआरएस की स्पेशल ट्रेन सुबह 9.20 बजे स्टेशन पहुंची। इसके बाद पूजन किया और फिर स्पेशल ट्रेन छोड़ वह मोटर ट्रॉली से गोला की ओर निकल पड़े। एक ट्रॉली पर सीआरएस तो दूसरी पर डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक थी। जबकि अन्य तीन ट्रॉलियों पर सीनियर डीओएम डॉ. हरीश रतलौटिया, सीनियर डीसीएम अंबर प्रताप सिंह सहित अन्य टेक्निकल स्टाफ मौजूद रहा। देवकली से होते हुए फरधान पहुंचकर उन्होंने नहर बने पुल का मुआयना किया। इसमें दो पिलरों के मध्य की दूरी निर्धारित मानक से अधिक मिली। करीब दो घंटे तक उन्होंने बारीकी से पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की सांसे अटक गई। इसके बाद शाम करीब 6.15 बजे गोला स्टेशन पहुंचे। तब तक अंधेरा हो चुका था। उन्होंने स्टेशन पर प्रकाश व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद वह रेलवे अधिकारियों के साथ रन थ्रू से लखनऊ निकल गए।
दो पिलरों के बीच की दूरी ज्यादा देख भड़के सीआरएस
फरधान। ब्राडगेज का काम पूरा होने के बाद ट्रैक का निरीक्षण करने आए सीआरएस ने सबसे पहले नहर पुल का निरीक्षण किया। इसमें दो पिलरो के बीच की दूरी मानक से कहीं कम तो कहीं ज्यादा मिली। उन्होंने कहा कि दो पिलरो के बीच दूरी 420 एमएम होनी चाहिए, लेकिन कहीं यह 450 एमएम मिली तो कहीं 457 एमएम। जिसे मानक से अधिक बताया। सीआरएस ने इसे सही कराने के निर्देश दिए। पुल जिन खंभो पर खड़ा था, उनके बियरिंग रोलर के बीच के झुकाव में भी कमियां बताई। इसके बाद रेलवे क्रासिंग के आउटर सिग्नल, पटरी चेंज प्वाइंट पर भी पटरियों के बीच की दूरी मापी।
विज्ञापन

35 मिनट में पहुंचे लखीमपुर
सीआरएस ने निरीक्षण में गोला से लखीमपुर की 35 किलोमीटर की दूरी 35 मिनट में तय की। अधिकारियों के अनुसार सीआरएस स्पेशल ट्रेन गोला से शाम 7.15 बजे रवाना हुआ और 7.50 बजे लखीमपुर पहुंची। कार्यदायी संस्था के अधिकारी रेलवे ट्रैक पूरी तरह से फिट होने का दावा कर रहे हैं।
लखीमपुर गोला के मध्य रेलवे क्रॉसिंग, ब्रिज, अंडरपास एवं मुख्य प्वाइंट का गहनता से निरीक्षण किया गया। कल मैलानी तक निरीक्षण हो जाएगा। इसके बाद जांच रिपोर्ट आने के बाद ट्रेन संचालन की तिथि निर्धारित होगी।
विज्ञापन

विजय लक्ष्मी कौशिक
मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें