फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ के लिए मुसीबत बना छात्र, नहीं मिल रहा ढूंढे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखमीमुपर खीरी। ब्रॉडगेज उद्घाटन के दिन रेलवे सुरक्षा बल के एसआई द्वारा छात्र को थप्पड़ मारने की जांच आरपीएफ इंस्पेक्टर सीतापुर ने शुरू कर दी है। लखीमपुर आकर वह स्टेशन अधीक्षक सहित वीडियो बनाने वालों के भी बयान दर्ज कर चुके हैं, लेकिन उन्हें पीड़ित छात्र ढूंढे नहीं मिल रहा है। जबकि उसके बयान दर्ज होना जरूरी है।
विज्ञापन

आरपीएफ थाना मैलानी के एसआई रणजीत सिंह ने ब्रॉडगेज उद्घाटन के दिन स्टेशन पर एक छात्र को थप्पड़ लगाते हुए उससे 260 रुपये का जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया था। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगड़ी ने संज्ञान लिया। इस पर आरपीएफ कमांडेंट ने एसआई को लाइन हाजिर कर मामले की जांच सीतापुर के आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय सिंह को सौंप दी। चार दिन की जांच में उन्होंने लखीमपुर आकर स्टेशन अधीक्षक ब्रजलाल सहित वीडियो वायरल करने वालों के बयान दर्ज कर लिए, लेकिन अभी तक उन्हें पीड़ित छात्र नहीं मिल सका। इस कारण जांच अधूरी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर सहित चौकी प्रभारी लखीमपुर सतेंद्र कुमार सिंह छात्र की तलाश में लगे हैं, लेकिन उसका न मिलना आरपीएफ के लिए मुसीबत बन गया है। पीड़ित छात्र के बयान बिना आरपीएफ की जांच अभी अधर में है।
थप्पड़ मारने की जांच में दो तीन लोगों के बयान दर्ज किए हैं, लेकिन छात्र नहीं मिल पा रहा। उसके बारे में कोई कुछ बता भी नहीं पा रहा। जुर्माने की जो रसीद कटी है उस पर भी सिर्फ विनोद नाम दर्ज है। इस मामले का यदि कोई प्रत्यक्षदर्शी है तो वह भी बयान दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीके सिंह इंस्पेक्टर आरपीएफ
सीतापुर स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें