फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी सीजन में प्रमाणित बीजों के रेट घोषित

Thu, 24 Sep 2015 07:10 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को कालाबाजारी और बीजों के कृत्रिम अभाव से बचाने के लिए कृषि निदेशालय ने इस बार प्रमाणित बीजों के रेट की घोषणा कर दी है। हालांकि सब्सिडी के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है, जोकि पारदर्शी योजना के तहत सीधे किसानों के खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद के किसानों को ब्लाक मुख्यालय स्थित राजकीय कृषि बीज भंडारों से प्रमाणित बीज वितरित किए जाएंगे। गेहूं का बीज तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल, जौ का बीज 2770 रुपये, मटर का बीज 5260 रुपये, लाल चना का बीज 6790, सफेद चना का बीज 6850 रुपये, मसूर (बड़ा दाना) का बीज 9150 रुपये और मसूर (छोटा दाना) 9230 रुपये प्रति क्विंटल की दर से फुटकर विक्रय दर पर उपलब्ध रहेगा। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बताया है कि यह प्रमाणित बीजों के फुल रेट हैं। विक्रय मूल्य में देय अनुदान की धनराशि यदि वितरण से पूर्व मिलेगी, तो उसको समायोजित करते हुए किसानों को बीज की बिक्री की जाएगी। बाद में अनुदान की राशि प्राप्त होने पर किसानों के बैंक खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें