फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के परिसीमन पर उठने पर लगे सवाल

Mon, 01 May 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
palika - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कई वार्डों का बदला स्वरूप, सीमांकन में खामियां
विज्ञापन

ऑफिस में बैठकर परिसीमन करने का लगाया आरोप
कई भवनस्वामी को तीन मोहल्लों का दिखाया निवासी
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुए परिसीमन में पालिका कर्मियों की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। एक ओर जहां कई मोहल्लों का स्वरूप बदल दिया गया है वहीं दूसरी ओर एक मोहल्ले के ही लोगों को कई मोहल्लों का निवासी दर्शाया गया है। इस पर कई नगर पालिका सदस्यों समेत नागरिकों ने आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। पालिका प्रशासन इसे प्रिटिंग त्रुटि बता रहा है।
नगर पालिका सदस्यों ने परसीमन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि परिसीमन कार्य में कई मोहल्लों का वास्तविक स्वरूप और उनकी पहचान तक बदल दी है। पालिका सदस्यों ने बताया कि पंजाबी कालोनी की पहचान गुरुद्वारा है, लेकिन परिसीमन में गुरुद्वारा और ऋषि आश्रम को शमशेर नगर में जोड़ दिया गया है, जिससे पंजाबी कॉलोनी के लोगों को लाइन पार कर स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज में मतदान करने के लिए आना होगा। 
विज्ञापन

पालिका सदस्यों का आरोप है कि कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने और पोलिंग कराने की सोची समझी रणनीति के तहत परिसीमन किया गया है।

कई लोगों को तीन मोहल्लों का दिखा दिया निवासी
परिसीमन में कमलाकांत दीक्षित, रामकिशोर मिश्रा, राम प्रकाश, प्यारेलाल, प्रहलाद भार्गव, मुन्नू लाल मिश्रा, हरीशंकर वर्मा, ओपी गुप्ता, अनंत देव, बलराम गुप्ता आदि को द्वारिकापुरी, अर्जुनपुरवा और बरखेरवा का निवासी दर्शाया गया है।
विज्ञापन


आफिस में बैठकर हुआ परिसीमन
परिसीमन कार्य में घोर लापरवाही बरती गई है, जिससे कई मोहल्लों का स्वरूप तक बदल दिया है। परिसीमन देखकर ऐसा लगता है कि कर्मचारियों ने पालिका में ही बैठकर परिसीमन रिपोर्ट तैयार कर दी है।
कुमुदेश शंकर शुक्ला

हो सकता है कि प्रिंटिग के कारण कुछ लोग एक से अधिक मोहल्लों में दर्ज हो गए हों। यदि ऐसा है तो उसे दिखवाया जाएगा। 
अवनींद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका लखीमपुर 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें