धौरहरा तहसील क्षेत्र के गांव पंडितपुरवा सुजईकुंडा निवासी किसान रंगीलाल अपने खेत में धान काट रहे थे। तभी उनकी नजर अजगर पर पड़ी। उसे देख उनके होश उड़ गए। अजगर करीब 14 फुट लंबा बताया गया।
लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र के गांव पंडितपुरवा सुजईकुंडा में बृहस्पतिवार दोपहर धान के खेत में विशालकाय अजगर मिलने से दहशत फैल गई। गांव के किसान रंगीलाल अपने खेत में धान की फसल काट रहे थे, तभी अचानक झाड़ियों से अजगर निकल आया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरी सतर्कता के साथ अजगर को काबू में लिया। टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि खेतों में काम करते समय सतर्कता बरतें और किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तुरंत सूचना दें। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़े गए अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया है।