फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे निकला अजगर, राहगीरों में अफरातफरी

विज्ञापन
गड्ढे के पास बैठा अजगर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
तिकुनियां। बंजरिया गांव के निकट सड़क किनारे अजगर देखे जाने के बाद राहगीरों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

बेलरायां से तिकुनियां जाने वाले मार्ग पर नरहा पुल के पास काफी दिनों से एक गड्ढा है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे उस गड्ढे से निकलकर एक अजगर बाहर आ गया। अजगर देखकर रास्ते से निकलने वाले लोग घबरा गए। अजगर होने की सूचना राहगीरों ने वनविभाग को दी। वनविभाग के रेंजर विमलेश कुमार ने अजगर को पकड़वाकर जंगल में छुड़वा दिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें