फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपी के घर की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकन्द्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रामपुर (प्रतापुर) में अगस्त में खेत में आवारा पशु भगाने के विवाद में गांव के ही राकेश की लाठियों से पीटकर हत्या के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने हत्या आरोपी मिथिलेश की संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रामपुर (प्रतापपुर)में राकेश सात अगस्त को अपने खेत की रखवाली कर रहा था इसी दौरान पड़ोसी खेत का मालिक गांव का ही मिथिलेश वहां पहुंच गया। इस दौरान आवारा जानवर को खेत से भगाने को लेकर मिथिलेश और राकेश के बीच विवाद होने लगा। मिथिलेश ने राकेश की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी और बीच बचाव करने आई राकेश की पत्नी को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मिथिलेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। लेकिन, हत्यारोपी मिथिलेश को पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई। कई बार उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देश के बावजूद भी पुलिस मिथिलेश को नहीं पकड़ सकी। शनिवार को कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने हत्यारोपी मिथिलेश की चल संपत्ति कुर्क कर ली है।
हत्यारोपी मिथिलेश कई महीनों से फरार चल रहा था। संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। लेकिन आरोपी नहीं मिला। कोर्ट के आदेश पर सीआरपीसी की धारा 83 के तहत चल संपत्ति कुर्क कर थाने में दाखिल कर दी गई। - गजेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना नीमगांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें