फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लक्ष्य से पिछड़े क्रय केंद्र, 72.5 फीसदी धान खरीद बाकी

विज्ञापन
गोला की मंडी समिति में क्रय केंद्र पर सन्नाटा- संवाद।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू हुए दो माह का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक लक्ष्य के मुकाबले मात्र 27.5 फीसदी यानी 54215 मीट्रिक टन ही खरीद हो सकी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि शेष दो माह में कैसे जिले का धान खरीद का लक्ष्य पूरा होगा। अब अफसरों पर 31 जनवरी तक 72.5 फीसदी धान खरीद कराने का दबाव होगा।
विज्ञापन

जिले के 137 केंद्रों पर एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू हुई थी। यह 31 जनवरी तक जारी रहेगी। आंकड़ों पर नजर डालें तो धान खरीद का आधा समय बीतने के बावजूद सिर्फ लक्ष्य का करीब एक चौथाई हिस्सा ही हासिल हो सका है। सरकारी क्रय केंद्र सूने पड़े हैं, ऐसा लग रहा है कि धान खरीद पूरी हो चुकी है। वहीं आढ़तें किसानों से गुलजार हैं। आढ़तों पर फसल का कम मूल्य मिलने के बावजूद वहां भीड़ लगी हैं।
आढ़तों पर 15 सौ से लेकर दो हजार रुपये तक धान खरीदा जा रहा है। उधर अफसर किसानों को सरकारी केंद्रों पर धान बेचने केे लिए जागरूक कर रहे हैं। क्रय केंद्रों पर शुरुआती दिनों में धान की आवक कम रहने के बाद नवंबर में किसानों की संख्या बढ़ी थी। इससे पहले धान खरीद के 42 दिन पूरे तक महज 5.7 फीसदी ही खरीद हो सकी थी। अब दो माह पूरे होने के बाद खरीद में 22.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ संतोष पटेल ने बताया कि 54215 मीट्रिक टन धान खरीद हो चुकी है। किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। लेखपालों को इसी काम में लगा दिया गया है। किसानों को सामान्य धान 2300 रुपये व ग्रेड ए वाला धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है।
-
गोला में 1.40 लाख क्विंटल हुई धान खरीद

गोला गोकर्णनाथ। तहसील में सरकारी क्रय केंद्रों पर दो माह में 1.40 लाख क्विंटल धान खरीद हुई है। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में खाद्य विभाग व पीसीयू के सात-सात, पीसीएफ व यूपीएसएस के पांच-पांच, एफसीआई का एक, कृषि उत्पादन मंडी समिति से बाहर पीसीएफ के सात व यूपीएसएस के पांच सहित 37 धान क्रय केंद्र हैं। क्रय केंद्रों पर खरीद की रफ्तार इतनी धीमी चल रही है कि अगर वह लक्ष्य के करीब तक पहुंच जाएं तो वही बहुत है। वहीं मोहम्मदी क्षेत्र में अब तक 3500 मीट्रिक टन ही खरीद हो सकी है। संवाद

एसडीएम के पास नहीं धान खरीद का आंकड़ा

धौरहरा। तहसील क्षेत्र में धान खरीद रामभरोसे चल रही है। यहां एसडीएम को धान खरीद की जानकारी ही नहीं है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि धान खरीद के लिए नामित एडीओ कोऑपरेटिव क्षेत्र में आए ही नहीं, तो खरीद की रिपोर्ट कौन देगा। ऐसे में उनके पास धान खरीद का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। सोमवार को वह तहसीलदार आदित्य विशाल के माध्यम से रिपोर्ट तलब करेंगे। संवाद


धान खरीद में आई कमी, मंडी में पसरा सन्नाटा
पलियाकलां। क्षेत्र में मंडी स्थित 10 क्रय केंद्रों पर अब तक सिर्फ 45 हजार क्विंटल धान खरीद ही हो सकी है। यहां धान बोरियों में रखकर टीनशेड के नीचे लगा हुआ है। कुछ माल डिपो भेजा जा चुका है। शनिवार को अधिकतर केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। विपणन निरीक्षक आदित्य सिंह ने बताया कि धान खरीद फिलहाल धीमी चल रही है, जो किसान पहुंच रहे हैं। उनका धान मानक के अनुरूप खरीदा जा रहा है। सभी केंद्रों पर खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

गोला की मंडी समिति में क्रय केंद्र पर सन्नाटा- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें