फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पूरनपुर की टीम ने जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल

Mon, 19 Jan 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
वाॅलीबॉल टूर्नामेंट में खिलाडिय़ों को ट्राॅफी देते नगरपालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा। स्रोत आयो
विज्ञापन
मोहम्मदी। कस्बे के मेंहदीबाग में आयोजित एक दिवसीय डे-नाइट वॉलीबाॅल टूर्नामेंट का फाइनल मैच पूरनपूर टीम ने जीता, जबकि बरवर की टीम उप विजेता रही। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप महरोत्रा, कमेटी के अध्यक्ष हसन नकवी ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

हिंद वॉलीबॉल क्लब के अध्यक्ष ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व हुए सेमीफाइनल में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र वाजपेई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल मुकाबला जीतने और हारने वाली टीमों के कप्तानों को अध्यक्ष संदीप महरोत्रा, अतुल वाजपेई और क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद हसन नकवी ने पुरस्कार और ट्रॉफी दी। टूर्नामेंट में मोहमद शोएब, तस्लीम खां, सच्चिदानंद दीक्षित, गुच्छन खां, नूरू कुरैशी, सभासद रसीद मसूरी, फाजिल खा, अमन पांडे, मो. रिजवान खां, फिरासत खां, मो. आरिफ सिद्दीकी, मोहम्मद शमीम खां, तौसीफ खां, अजहर हुसैन और तबरेज खान का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें