फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दाल व्यापारी पर बांका और खुरपी से हमला

Mon, 18 May 2026 10:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निघासन कोतवाली क्षेत्र के लुधौरी बाजार में दुकान समेट रहे दाल व्यापारी और उसके बेटे पर गांव के दो लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि बांका और खुरपी से किए गए हमले में व्यापारी घायल हो गया, जबकि मारपीट में उसका एक दांत टूट गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लुधौरी निवासी दाल व्यापारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सुधौरी बाजार में दाल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता है। रविवार रात करीब आठ बजे उनका बेटा अरुण गुप्ता दुकान समेट रहा था। आरोप है कि तभी गांव का शिवम पुत्र रामसनेही वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। बेटे ने फोन कर पिता को मौके पर बुला लिया।
पीड़ित का आरोप है कि इससे नाराज शिवम ने बांका और खुरपी से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान शिवम के पिता रामसनेही ने भी लात-घूंसों से मारपीट की, जिसमें उसका एक दांत टूट गया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें