फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के वार्डों की परिसीमन सूची प्रकाशित

Tue, 31 Mar 2015 07:17 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) का परिसीमन कार्य पूर्ण कराते हुए डीपीआरओ योगेंद्र कटियार ने सूची का प्रकाशन करा दिया है। जिला पंचायत सदस्य की 18 नई सीटें सृजित की गई हैं। जबकि बीडीसी में 465 नए वार्ड सृजित हुए हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य के वार्डों में करीब दो हजार नए वार्ड सृजित किए गए हैं। नवसृजित वार्र्डों के संबंध में एक अप्रैल से सात अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन

जनपद में इस परिसीमन से पहले वार्डों की स्थिति पर गौर करें तो जिला पंचायत सदस्यों के 54 वार्ड, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 1339 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 12827 वार्ड थे। अब परिसीमन के बाद जिला पंचायत सदस्य के वार्डों की संख्या 72 हो गई है। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 1804 हो गई है। शासनादेश के हिसाब से तय समय सारिणी में सूची का प्रकाशन 27 मार्च तक होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते 31 मार्च को सूची का प्रकाशन कराया गया है। डीपीआरओ योगेंद्र कटियार ने बताया कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के वार्डों की सूची का प्रकाशन जिला पंचायत कार्यालय में किया गया है, जहां सूची चस्पा कर दी गई है। जबकि ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के वार्डों की सूची का प्रकाशन किया गया है।
बांकेगंज। त्रिस्तरीय पंचायतों के वार्डों की परिसीमन सूची का प्रकाशन कर दिया गया हैै। बांकेगंज ब्लाक में 30 नए क्षेत्र पंचायत वार्डों का इजाफा हुआ है। इससे आगामी पंचायत चुनाव में अब 80 के स्थान पर 110 वार्डों में बीडीसी प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे। बीडीओ भूषण कुमार ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2010 में क्षेत्र पंचायत के 80 वार्डो में चुनाव हुए थे। 2011 की जनगणना के आधार पर हुए परिसीमन में क्षेत्र पंचायत में 30 नए वार्डों का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


शासनादेश की व्यवस्था के अनुसार जिला पंचायत के वार्डों पर आपत्तियां जिला पंचायत कार्यालय लखीमपुर में दर्ज की जाएंगी। ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के वार्डों पर आपत्तियां जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन

योगेंद्र कटियार, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें