फरधान। थाना क्षेत्र में जनसेवा केंद्र संचालक से कार सवार बदमाशों ने 13 फरवरी को लूट की थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद घटना का खुलासा किया। घटना में प्रयुक्त कार और बाइक भी बरामद हुई है।
मंगलवार को लूट का खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने बताया कि 13 फरवरी की शाम करीब सात बजे कोरैय्या चमरू निवासी रोहित कुमार कस्बा रुकुंदीपुर से जन सेवा केंद्र बंद कर घर लौट रहा था। लखीमपुर-गोला मार्ग पर खन्ता ताल के पास पीछे से कार सवार रोहित से रास्ता पूछने के बहाने बाइक रुकवाई। वह रास्ता डिजायर कार में बैठे लोगों को रास्ता बताने लगा इतने में पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश बाइक की टंकी पर रखी बैग खींच लिए और भाग खड़े हुए उनके पीछे कार चालक भी भाग गया। इससे रोहित कुछ दूर घिसट भी गया था।
कार सवार लुटेरों ने 27 हजार रुपये, लैपटॉप, आदि सामग्री से भरा बैग छीनकर फरार हो गया थे। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस को मंगलवार की दोपहर को लखीमपुर गोला मार्ग पर स्थिति एक ढाबे से संदिग्ध कार और बाइक सहित चार लोगों के होने की सूचना मिली थी। मौके पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो कुछ मामला संदिग्ध लगा। जिन्हें पूछताछ के लिए कार और बाइक समेत थाने लाया गया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने आरोपी कपिल कुमार निवासी बेलरहा थाना पसगवां, धर्मेश कुमार एवं सलीम अली निवासीगण पीरपुर थाना फरधान, रामजी सिंह निवासी ढखौरा थाना मैगलगंज बताया।
पूछताछ में पकड़े गए चारों आरोपियों ने लूट की घटना को स्वीकार किया। आरोपियों के नाम बताए तथा रोहित के साथ की गई लूट में 12800 रुपए की नगदी, तीन मोबाइल एक डिजायर कार एवं एक मोटर साइकिल बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने बताया कि पकड़े गए लूट के चारों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।