जिला स्तरीय हाकी टूर्नामेंट, कृषक समाज की टीम जूनियर वर्ग में बनी विजेता
जिला स्तरीय सीनियर्स ग्रुप (बालक) के हाकी टूर्नामेंट में पब्लिक इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही, कृषक समाज की टीम जूनियर वर्ग में विजेता घोषित हुई।
कृषक समाज इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर जिला स्तरीय 14 वर्ष बालक ग्रुप और 19 वर्ष बालक ग्रुप की जिला हॉकी प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य अतिथि रोडवेज के एआरएम आरके श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। 14 वर्षीय बालक ग्रुप का मैच कृषक समाज गोला और पब्लिक इंटर कॉलेज संपूर्णानगर के बीच खेला गया। कृषक समाज की टीम ने प्रथम हाफ में तीन गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी जो अंत तक बनी रही जिससे कृषक समाज की टीम 3-0 से विजयी रही।
सीनियर ग्रुप में का फाइनल पब्लिक इंटर कॉलेज गोला और कृषक समाज इंटर कॉलेज की टीमों के बीच हुआ। जिसमें पब्लिक कॉलेज की टीम 3-0 से विजयी रही। मैच के अंपायर मकसूद अली, पुनीत गुप्ता रहे।
इस मौके पर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य रामबहादुर वर्मा, क्रीड़ा अध्यक्ष श्याममूर्ति शुक्ला, राजेंद्र कुमार निषाद, अमित निषाद, श्रवण मौर्य, संतोष कुमार गुप्ता, रिंकू ठाकुर, सरोज कुमार, रामसिंगार, नफासत अली, प्रेम शंकर कोष्ठा, अशोक सिंह, सुमित यादव, कपिल सहित तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।