फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पीएस खैरीगढ़ की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगाही। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कस्बे के मेला मैदान स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में किया गया। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय खैरीगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय भेड़ौरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

लंबी कूद में रहीमपुरवा की रुचि और खैरीगढ़ के शादाब ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ बालिका में रहीमपुरवा की रुचि गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि भेड़ौरा द्वितीय की महक ने रजत पदक पाया। 200 मीटर बालिका वर्ग में मटहिया की पल्लवी ने प्रथम और चिरकुआ की कामिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें