फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रदर्शनकारी बोले- हैरिटेज झांसा है, जनता को रेलवे ने फांसा है

Sat, 18 Oct 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। रेल चलाओ, पलिया बचाओ संघर्ष समिति का क्रमिक धरना रेलवे स्टेशन पर लगातार 12वें दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष कमलेश राय समेत अन्य लोगों ने शुक्रवार को धरने पर विजय तिवारी, अजय तिवारी, सोनू चैधरी, गोपाल प्रसाद मौर्य, राजेंद्र सिंह, लल्लन गौड़, धनपत गौड़ आदि को माला पहनाकर बैठाया। धरना स्थल पर सभी ने एक स्वर में कहा कि हैरिटेज तो एक झांसा है, पलिया की जनता को रेलवे ने फांसा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि गांव से लेकर शहर के लोग अब इस लड़ाई में आगे आने लगे हैं। व्यापारियों के साथ ही डाॅक्टर, मेडिकल व्यवसायी, पालिका सदस्य व संगठनों ने धरने को समर्थन दिया है, जो दर्शाता है कि पलिया की जनता किसी से कम नहीं है और वह अपने हक की लड़ाई लड़ना जानती है। यहां के व्यापारी, छात्र-छात्राएं, महिलाएं, किसान सभी रेललाइन पर ही निर्भर हैं और ब्राॅडगेज होने से पलिया क्षेत्र में होने वाले विकास को देख रहे थे, लेकिन रेलवे द्वारा उनके आने वाले विकास पर ग्रहण लगाने का काम किया जा रहा है।
धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि दीपावली व छठ त्योहार आ गया है। ऐसे में 18 अक्तूबर को ज्यादा से ज्यादा लोग धरनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद धरने को फिलहाल के लिए स्थगित किया जाएगा। त्योहार निपटने के बाद अबकी से क्रमिक अनशन की तैयारियों के साथ लड़ाई लड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें