फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई : तांगा, बैलगाड़ी और रिक्शा पर बैठकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी और पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों ने लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस संबंध में एक ज्ञापन भी डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता साइकिल रिक्शा, बैलगाड़ी, तांगा आदि से शहर के हमदर्द दवाखाना, सदर चौराहा, हीरालाल धर्मशाला, रोडवेज बस स्टेशन, गुरुगोविंद सिंह चौक होते हुए महिला अस्पताल, लोहिया भवन के रास्ते जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे।
इस दौरान पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहा कि महंगाई कम करने का वादा करके सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार अपने उद्योगपति मित्रों की जेब भरने का काम कर रही है। देश की आम जनता को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल, शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर, शिव सहाय सिंह, मंजू मिश्रा, मोहन चंद उप्रेती, अमित गुप्ता, शुभम अग्निहोत्री, राजेश अवस्थी, रिसाल अहमद, कोमल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें