अशोक चौराहे पर धरना प्रदर्शन करते कुर्मी समाज के लोग। स्रोत : सोशल मीडिया
गोला गोकर्णनाथ। ओबीसी समाज के खिलाफ वायरल वीडियो में की गई अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित कुर्मी समाज के लोगों ने मंगलवार दोपहर अशोक चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई।
धरने की सूचना पर पहुंचे एएसपी अमित राय ने समाज के अध्यक्ष राजीव पटेल, मंत्री अंकुर वर्मा, निघासन विधायक के चाचा सुरजन लाल वर्मा और अभिजय पटेल को सीओ कार्यालय बुलवाया। एएसपी के निर्देश पर सीओ रमेश कुमार तिवारी को मुकदमा दर्ज करने को कहा गया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
कुर्मी समाज के लोगों ने वायरल वीडियो में डॉ. पीयूष शुक्ला पर समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन में व्यापारी नेता अशोक कनौजिया, शिवनंदन वर्मा, सभासद नानकचंद वर्मा, हरिओम वर्मा, सतीश वर्मा, आशीष पटेल, कपिल वर्मा, किसान नेता श्रीकृष्ण वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।