फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रात 2:30 बजे तक सदर चौराहे पर धरना प्रदर्शन, लोगों को आवागमन में हुई परेशानी

Thu, 19 Sep 2024 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बांकेगंज नहर पुल पर मूर्ति विसर्जन करने जाते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के अलीगंज मार्ग स्थित नहर में पानी न होने की वजह से मंगलवार को मूर्ति विसर्जन न होने पर आयोजकों ने पूरी रात सदर चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। रात 2:30 बजे विधायक और पालिका अध्यक्ष के भगवान श्रीगणेश की मूर्ति को बांकेगंज में नहर पुल पर विसर्जित कराने के बाद धरना खत्म हुआ। 

विज्ञापन


अलीगंज मार्ग स्थित नहर में पानी न होने की वजह से मंगलवार को भगवान श्रीगणेश की मूर्ति का विसर्जन नहीं हो सका था। इसको लेकर आयोजकों ने दोपहर को धरना प्रदर्शन शुरू किया था। एसडीएम के शाम तक नहर में पानी छोड़े जाने के आश्वासन के बाद धरना खत्म कर दिया गया था। शाम तक नहर में पानी नहीं छोड़े जाने पर देर शाम फिर धरना शुरू कर दिया गया, जो कि देर रात दो बजे तक चलता रहा। 

आयोजकों ने न तो अधिकारियों और न ही विधायक और पालिकाध्यक्ष की बात मानी। लोग हंगामा करते रहे। जब वे राजी नहीं हुए तो विधायक अमन गिरि, पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के साथ श्रीगणेश की मूर्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर खुद चल दिए। 
विज्ञापन


रात करीब 2:30 बजे बांकेगंज में नहर पुल पर मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इसके बाद लोग शांत हुए। इस दौरान एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सर्वेश यादव, सीओ गवेंद्र, प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडे सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही।

 

विज्ञापन

सदर चौराहा बना प्रदर्शन स्थल, आवाजाही में दिक्कतें  
नगर के मध्य स्थित सदर चौराहा प्रदर्शन स्थल बनकर रह गया है। इससे नगरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। मंगलवार शाम से रात 2:00 बजे तक सदर चौराहा जाम होने से वाहन सवार और रोडवेज बसों को अन्य मार्गों से गंतव्य तक जाना पड़ा।

तीन दिन पहले बताया फिर भी नहीं छोड़ा पानी 
13 सितंबर को मछली पकड़ने गया एक युवक अलीगंज मार्ग स्थित शारदा ब्रांच नहर में डूब गया था। इसके बाद नहर का पानी बंद कराया गया था। हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले ही नहर में पानी को लेकर तहसील प्रशासन को अवगत करा दिया गया था। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि 5:00 बजे तक नहर में पानी आ जाएगा, लेकिन पानी नहीं आया। इसके बाद आक्रोशित श्रद्धालुओं ने जमकर हंगामा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें