आदर्श व्यापार मंडल ने लखीमपुर या देवकली में रेलवे मालगोदाम बनवाने की मांग को लेकर गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया तथा व्यापारियों के हितों को देखते हुए देवकली में मालगोदाम बनाने की मांग की।
धरना प्रदर्शन का संचालन करते हुए संगठन के महामंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। शहर में कम से कम एक रैक माल प्रतिदिन आता है। लखीमपुर का किसान हमेशा खाद के लिए परेशान रहता है। उन्होंने लखीमपुर या देवकली में रेलवे का मालगोदाम बनाने की मांग की। धरना प्रदर्शन में दिलीप गुप्ता, महेशपुरी, बैजनाथ जायसवाल, सुशील गुप्ता, कृष्ण कुमार कसेरा, मयंक बाथम, नीति गुप्ता, रागिनी टंडन, मुनेंद्रपाल सिंह, युवराज तिवारी, कमल किशोर बरनवाल और संजय गुप्ता सहित तमाम व्यापारी शामिल थे।