फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल ट्रैकतोड़ने के विरोध  में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Sun, 16 Jul 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
हस्ताक्षर अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सपा छात्रसभा ने योगी सरकार के साइकिल ट्रैकतोड़ने के आदेश के खिलाफ जिलाध्यक्ष आकाश लाला के नेतृत्व में कंपनी बाग तिराहे पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। 
विज्ञापन

अभियान की शुरूआत करते हुए सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि सपा सरकार में गरीबों की साइकिल चलाने और उनके स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए बनवाए गए ट्रैक  को योगी सरकार राजनीतिक द्वेष भावना से तुड़वाना चाह रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष आकाश लाल ने कहा कि विश्व के विकसित राष्ट्रों में जहां साइकिल को बढ़ावा देने के लिए साइकिल ट्रैक बनवाए जा रहे हैं। वहीं प्रदेश में बनवाए गए साइकिल ट्रैक को तोड़ने का तुगलकी फरमान है। सभा को प्रवीन यादव ने भी संबोधित किया। एमएलसी शशांक यादव, पूर्व छात्रसभा अध्यक्ष राजपाल सिंह, महिला सभा तृप्ती अवस्थी ने बैनर पर हस्ताक्षर कर छआत्रसभा की इस मुहिम की सराहना की है। इस मौके पर रेहान जहीर, हर्षित सिंह, अभय वर्मा, रविशंकर, विवेक कुमार, शिवम रस्तोगी आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें