एसडीएम राजीव निगम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।संवाद
निघासन। रामपुर में दिनदहाड़े अधिवक्ता फारूक की गोली मारकर हत्या के विरोध में शुक्रवार को वकीलों ने प्रदर्शन कर अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने की मांग की।
आक्रोशित अधिवक्ताओं ने झंडी मार्ग स्थित मुंसिफ कोर्ट परिसर से जुलूस निकाला, जो मुख्य चौराहे से होकर तहसील परिसर पहुंचा। वहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सहित अन्य मांगें की गईं।
इस दौरान ध्रुवकुमार सिंह, सर्वेश गुप्ता, अंबरीष कुमार श्रीवास्तव, मो. लतीफ, टीएल यादव, श्यामबाबू यादव, नवदीप सिंह, राहुल गुप्ता, हरिओम, मो. शकील, आशीष कुमार जायसवाल और उमाकांत जायसवाल सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद