लखीमपुर खीरी। शहर को स्मार्ट और सुंदर बनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सोमवार को मोहल्ला महाराज नगर, बहादुर नगर, हिदायत नगर और गंगोत्री नगर की पड़ताल में आया कि यहां सड़क और नाली की स्थिति बेहद खराब है।
कुछ जगह सड़कें टूटी और जर्जर हैं, तो कई गलियां आज भी कच्ची पड़ी हैं। कहीं पुराने खड़ंजे उखड़ चुके हैं, तो कहीं सड़क बनी ही नहीं। मोहल्ला हिदायतनगर में वर्ष 2008 में बनी सीसी रोड अब कई जगहों पर टूट चुकी है। नालियां भी क्षतिग्रस्त हैं। तकरीबन 700 मीटर लंबी इस सड़क को बनाने में करीब 20 लाख रुपये का बजट खर्च हुआ था। अब इसमें 300 मीटर सड़क तकरीब 17 साल बाद पं. दीनदयाल योजना के तहत पास है, पर अभी बजट नहीं आया है।
मोहल्ला महाराजनगर में बहादुरनगर को जोड़ने वाली करीब 130 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क काफी जर्जर है। टूटी और चोक नालियों की वजह से जलभराव रहता है। ये सड़क 2014-15 तकरीबन सात लाख रुपये की लागत से बनाई गई थी।
मोहल्ला बहादुरनगर संजय बरनवाल में बरनवाल से आगे करीब 140 मीटर लंबी इंटरलाकिंग सड़क जलभराव की समस्या से जूझ रही है। वर्ष 2010-11 में करीब नौ लाख रुपये के बजट से बनी इस सड़क की नालियां खराब हो चुकी हैं, जिससे पानी सड़क पर भर रहा है। सड़क भी किनारों से खराब हो रही है। अन्य मोहल्लों की कई गलियों में भी नालियां टूटी या चोक हैं, जिससे गंदा पानी सड़क तक फैल रहा है।
कई गलियों में नालियां चोक हैं, जिससे पानी सड़क पर बह रहा है। नालियां चोक होने से बीमारियां का खतरा बढ़ रहा है। आसपास दुर्गंध फैल रही है। यहां कई गलियां ऐसी हैं, जहां खड़ंजा का लगा हुआ है। आने जाने में सभी को बहुत दिक्कत होती है।
-राहुल चौरसिया, मोहल्ला बहादुर नगर
पिछले चार माह से यहां की एक सड़क खोद के छोड़ दी गई, जो अभी तक बन नहीं पाई है। जल निगम वालों ने पाइप लाइन डाली है, इसलिए काम बंद हो गया। मोहल्ले की कई गलियां अब भी कच्ची पड़ी हैं। मोहल्ले में कई जगह नालियों का पानी सड़क पर बहता है।
-अभिषेक सिंह, जोड़ी बंगला
नए डॉन बॉस्को कॉलेज के सामने जितना भी एरिया है, उनमें अब भी गलियां कच्ची हैं। नालियां भी नहीं बन पाई हैं। मोहल्ले के लोगों ने कई बार नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत दर्ज कराई है। बारिश में तो और बुरा हाल हो जाता है, रास्ता नजर नहीं आता।
- पवन पांडे, मिश्रा पुरम नहर पटरी
-
इस मोहल्ले में गलियों की सड़कें टूटी और कच्ची पड़ी हैं। तमाम इलाकों में नालियों का पानी सड़क पर बहता है। नालियां चोक पड़ी हैं। निकलने का रास्ता तक नहीं है। बारिश के दौरान मोहल्ले के कई इलाकों में जल भराव की समस्या भी होती है।
- इकराम अली, हिदायत नगर
नालियों का पानी सड़क पर फैलने की वजह सही निकास का न होना है। पानी के निकास के लिए नया नाले का निर्माण होना है, जो गलियों में खड़ंजा है उनका और नाले का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में दिया गया था। जैसे ही धन आवंटन होगा यह निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
- नीलम रस्तोगी, सभासद बहादुर नगर
-
डॉन बॉस्को कॉलेज के सामने के जितना भी इलाका है, उसे बनवाने के लिए कई कई बार प्रस्ताव दिया जाता है, लेकिन नगर पालिका से स्वीकृत नहीं हो पा रहा है। इसीलिए निर्माण कार्य में देरी हो रही है। नालियों से सड़क पर जलभराव हो रहा है। उन गलियों और नालियों के बनवाने के लिए भी दिया गया है।
- शमीम बानो, सभासद महाराजनगर
-
मोहल्ले में पीछे इलाके की हालत बहुत खराब है, तमाम गलियां और नालियां कच्ची, सड़क ऊबड़ खाबड़ पड़ी हैं। हर बार बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा जाता है। अलग से भी बहुत बार प्रस्ताव दिया जा चुका है, लेकिन नगर पालिका का कहना है कि अभी बजट नहीं है।
- शमशुल हसन, सभासद हिदायत नगर
खोदी हुई सड़क पर अगले सप्ताह काम शुरू हो जाएगा। बाकी जो गालियां कच्ची हैं उनके लिए प्रस्ताव दिया है। पता चला है कि प्रस्ताव स्वीकृत भी हो चुका है। धन आवंटन होते ही काम शुरू हो जाएगा। बाकी जलभराव की समस्या से भी जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
- संदीप सिंह चौहान, सभासद गंगोत्री नगर जोड़ी बंगला
मोहल्लों में जितनी भी सड़कें कच्ची हैं या पुराना खड़ंजा लगा है, उन सभी को कार्ययोजना में लिया जा चुका है। इनमें कुछ सड़कें डूडा से और कुछ नगर पालिका से प्रस्ताव में भेजा गया है। जैसे ही स्वीकृति मिलली है, वैसे ही सभी सड़कें बनाई जाएंगी, साथ ही पानी निकास की जो समस्याएं हैं उनके लिए बड़े नाले स्वीकृत हो चुके हैं। जल्द ही नाले निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
- डॉ. इरा श्रीवास्तव, अध्यक्ष नगर पालिका, लखीमपुर
मोहल्ला महाराज नगर में सड़क पर बह रहा नालियों का गंदा पानी और प्लाट में भरा कूड़ा। संवाद