फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राष्ट्रपति भवन से परियोजना अधिकारी को आया बुलावा पत्र

Sun, 07 Sep 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
यूके सिंह
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनजाति विभाग के परियोजना अधिकारी यूके सिंह राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के समक्ष अपने जिले व प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। परियोजना अधिकारी खुद ही राष्ट्रपति के समक्ष जिले व प्रदेश की उपलब्धियों को बताएंगे। राष्ट्रपति भवन से परियोजना अधिकारी का बुलावा पत्र आया है।
विज्ञापन

नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नौ सितंबर को दोपहर 12 से 2 बजे तक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होना है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित जनजातीय हस्तियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में देशभर से विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के बाद सभी लोग राष्ट्रपति के साथ भोज कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश से जनजाति विभाग के निदेशक, सचिव, प्रमुख सचिव व जिले के एक मात्र परियोजना अधिकारी यूके सिंह उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।
परियोजना अधिकारी खुद ही राष्ट्रपति के समक्ष अपने जिले की उपलब्धियों का बखान करेंगे। मंत्रालय की तीन प्रमुख पहलों, प्रधानमंत्री जनमन, कर्मयोगी अभियान व जनजाति गौरव दिवस आदि पर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। डीएम की अनुमति के बाद वे सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें