तिकुनिया। ग्राम पंचायत सुथना बरसोला निवासी समाजसेवी और प्रतिष्ठित किसान सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के पुत्र विजयकांत श्रीवास्तव का चयन झारखंड में जिला जज के रूप में हुआ है। विजयकांत ने बताया कि लखनऊ से हाईस्कूल, इंटर और बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद वर्ष 2012 में एलएलबी की परीक्षा दिल्ली से उत्तीर्ण करने के बाद तीस हजारी कोर्ट में प्रैक्टिस करते रहे। बीते दो सितंबर को परीक्षा का परिणाम आया। इसमें उन्हें झारखंड में जिला जज के पद पर नियुक्ति मिली है। संवाद