दस दिन से ज्यादा छह ट्रेनों के निरस्त होने से कस्बावासियों, व्यापारियों और छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर मात्र तीन ट्रेनें ही रुक रही हैं।
घने कोहरे की वजह से रेल विभाग ने छह ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। ट्रेनें निरस्त होने से फरधान और लखीमपुर के बीच का टेंपो चालक किराया मनमाना वसूल रहे हैं। छात्रा अर्चना सिंह, शालिनी सिंह, अनुराधा शुक्ला, कांती देवी, अंजली वर्मा, शिल्पी शुक्ला, आरती देवी, पूनम यादव, लक्ष्मी वर्मा, छात्र सुधीर सिंह, अक्षय वर्मा आदि का कहना है कि 522239 पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने से काफी दिक्कत हो रही है क्योंकि यह ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे आती थी, जिससे विद्यालय समय से पहुंच जाते थे। लखीमपुर से वापस आते समय 522244 ट्रेन से पांच बजे वापस फरधान आ जाते थे, लेकिन इन दोनों ट्रेनों के निरस्त होने से काफी दिक्कतों का सामना पड़ रहा है। इसी तरह 52224, 52225, 52243 और 52240 ट्रेनों के रद्द होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं व्यापारियों को भी आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय तीन ट्रेन ही स्टेशन पर रुक रही है बाकी एक्सप्रेस होने की वजह से रुक ही नहीं रही हैं।