फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: यौन शोषण का आरोपी निजी चिकित्सक गिरफ्तार

Thu, 19 Jun 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी निजी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मैगलगंज क्षेत्र की एक महिला ने 22 मई को कस्बे में प्राइवेट क्लीनिक चला रहे शमशाद हुसैन निवासी मोहल्ला एमनजई, जलालनगर, थाना सदर बाजार, जिला शाहजहांपुर के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि चिकित्सक शमशाद हुसैन ने उसे अपने क्लीनिक पर नौकरी देते हुए बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा दिया। इस दौरान उसने कई बार उसने शारीरिक संबंध भी बनाए।
महिला ने बताया कि वह विवाहित है, उसका पति शराब का आदी है। पति उससे मारपीट करता था। आरोपी चिकित्सक ने पति से तलाक दिलाकर शादी का झांसा दिया। बाद में आरोपी चिकित्सक ने भी उसे घर से भगा दिया। तत्कालीन इंस्पेक्टर रमेशचंद्र पांडे ने इस मामले में कोई कार्रवाई न कर महिला को न्यायालय जाने की बात कहकर टरका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर महिला ने उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत होकर न्याय की गुहार लगाई। नवागत इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार पांडे के समक्ष वह प्रस्तुत हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बुधवार सुबह उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें