फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्राइवेट बस के स्टाफ ने चार यात्रियों को पीटा

Wed, 25 Mar 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
थाने में बैठे घायल। सवांद
विज्ञापन
मितौली। बबौना गांव के पास प्राइवेट बस के स्टाफ ने सीट के विवाद में कंडक्टर, ड्राइवर व अन्य लोगों ने चार यात्रियों को लाठी-डंडों से पीट दिया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी सवारियों का सामान लेकर बस समेत भाग गए।
विज्ञापन


थाना गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी मंजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फोन के माध्यम से सोनीपत (दिल्ली) जाने के लिए साहिल बस (संख्या यूपी 14 एचटी 8854) में सीट बुक कराई थी। बस के आने पर किराया भी ले लिया गया, लेकिन एक स्लीपर सीट पर चार के बजाय छह सवारियां बैठाई जा रही थीं। इसका विरोध करने पर बबौना गांव के पास कहासुनी हो गई।
आरोप है कि इसी दौरान बस में मौजूद कंडक्टर, ड्राइवर व अन्य स्टाफ के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें मंजेश कुमार समेत उनके साथी प्रांशु, महेंद्र और दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी आरोपी सवारियों को बबौना के पास उतारकर उनका सामान लेकर चले गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी महेश पाठक ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें