मझगईं। स्व. शत्रोहन प्रसाद एवं स्नेहलता वर्मा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें लीग मैच में पृथ्वीपुरवा इलेवन ने समीर इलेवन को 49 रनों से हराकर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
रामाधीन इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे स्वर्गीय शत्रुघन प्रसाद एवं स्नेहलता वर्मा नाइट क्रिकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें लीग मैच में समीर इलेवन ने टॉस हारकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। पृथ्वीपुरवा की टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी समीर इलेवन की टीम पांच विकेट खाकर केवल 57 रन ही बना सकी और 49 रन से मैच हार गई।
सबसे अधिक रन अब्दुल्ला ने 23 गेंदों में 16 और शिबू ने 8 गेंद में 14 रन बनाए। पृथ्वीपुरवा की तरफ से वीरेंद्र ने दो ओवर में एक मेडन और केवल एक रन देकर तीन विकेट लिए। इसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब मिला। छठे लीग मैच में सलीमाबाद ने लोधपुरवा को 10 ओवर में 53 रन पर रोककर चुनौती दी।
सलीमाबाद ने छह ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस अवसर पर आयोजक डॉ. धीरेंद्र वर्मा, उनके पुत्र अंकुर वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।