फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठिया प्रधान और पंचायत सेक्रेटरी के खिलाफ धरना

Mon, 07 Sep 2015 07:12 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोठिया ग्राम पंचायत में लोहिया आवास योजना में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रधान और पंचायत सेक्रेटरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर माले ने तहसील में धरना दिया। रिकवरी कराने समेत कई और मांगे भी रखीं। इसके लिए एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।  
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया कि कोठिया ग्राम पंचायत में प्रधान और पंचायत सेक्रेटरी ने मिलकर आवास चयन में धांधली की और अवैध वसूली करके आपात्र लोगों को आवास दिए गए हैं। प्रधान और पंचायत सेक्रेटरी पर मुकदमा दर्ज करने, रिकवरी कराने, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल मुआवजा दिलाने, मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों का बकाया शीघ्र दिलाने, गन्ना भुगतान कराने, जंगली जानवरों से फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांगें की गई हैं। इसमें माले ब्लाक सचिव कमलेश राय, अलाउददीन, सुहेल, फारुख, शहादत, नफासत, मझले, रिहान, अखिलेश, आशीष, सचिन, अरविंद, घुरई, अमरीश आदि तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें