फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर में सजी झांकियां

Mon, 07 Sep 2015 07:06 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम है, जगह जगह झांकियां सजाकर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मोहल्ला ऊंची भूड़ रेलवे क्रॉसिंग निकट सांवरिया कला केंद्र द्वारा सजाई गई झांकियां और बाबरा एंड हल्द्वानी के कलाकारों ने सजाई गईं गणेश वंदना, कृष्ण सुदामा, माखन चोरी, शिव पार्वती और ओखल दृश्य का मंचन देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। संयोजक मंडल के शुभम शुक्ला, प्रेम शुक्ला, अंकित मिश्र, लालू शुक्ल आदि व्यवस्था में लगे रहे।
मोहल्ला कुम्हारन टोला में ब्रह्मदेव कलाकेंद्र और कल्याण भव संस्थान द्वारा झांकियां सजाकर संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बाल कलाकारों ने प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजागंज। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दूसरे दिन करनपुर हनुमान मंदिर में कलाकारों ने पूतना वध का मंचन किया। श्री कृष्ण भगवान की बाल लीलाओं को देखकर दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम बाबा म्युजिकल ग्रुप के दीपक गुप्ता ने प्रस्तुत किए। सहयोग भगौती प्रसाद कश्यप, रामनरेश वर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें