फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला की भूमि पर बनवा लिया प्रधानमंत्री आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला मुन्नू गंज में एक धर्मशाला की भूमि पर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का मामला उजागर हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी रमेश चंद बाजपेई ने मोहल्ला मुन्नूगंज वार्ड नंबर पांच निवासी उमेश चंद बाजपेई द्वारा कूट रचित दस्तावेज से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त करने की शिकायत एसडीएम सहित कई उच्च अधिकारियों से की थी। इस मामले में उमेश चंद वाजपेई स्वामित्व संबंधी कोई अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं कर पाए।
प्रकरण में नगर पालिका परियोजना अधिकारी डूडा एवं तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी से जांच कराई गई। इसमें पुष्टि हुई कि कि उमेश चन्द्र बाजपेई द्वारा प्रधानमंत्री आवास का निर्माण जिस स्थल पर कराया गया है उसका स्वामित्व उनके पास नहीं है। वह भूमि गांधी स्मारक विद्यालय गोला धर्मशाला के नाम दर्ज है। गलत तथ्यों के आधार पर प्रधानमंत्री आवास हेतु प्राप्त धनराशि को उमेश चंद बाजपेई से रिकवरी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उमेश चंद बाजपेई एवं जांच सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में धर्मशाला की जमीन पर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर प्रधानमंत्री योजना का लाभ लेने का मामला उजागर हुआ है। निर्माण कराने वाले व्यक्ति से रिकवरी की जाएगी। जांच, सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की जांच की जा रही है।
- विपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें