फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में जलभराव से बढ़ा संक्रामक बीमारियों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बारिश शुरू हो चुकी है। शहर से लेकर गांव तक जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर नहीं है। ऐसे में जगह-जगह पर जलभराव के साथ गंदगी इकट्ठा हो रही है। मच्छर भी पनप रहे हैं। इससे संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

एक ओर स्वास्थ्य महकमे का दावा है कि संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नगर पालिका से लेकर ब्लॉक अधिकारियों को दवाएं उपलब्ध करा दी गईं हैं। लोगों को भी घर और उसके आसपास पानी न जमा होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके जलनिकासी की व्यवस्था मुकम्मल न होने से जलभराव के कारण संक्रामक रोग फैलने का अंदेशा बढ़ गया है।
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरएस मधौरिया बताते हैं कि बारिश के मौसम में बेहद सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि इसमें तमाम प्रकार की बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इसका कारण जलभराव और गंदगी है। इसलिए बरसात के मौसम में घर और शारीरिक साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


इस तरह करें बचाव
-बारिश में भीगने से बचें।
-ज्यादा देर तक गीले कपड़ों में न रहें।
-बाहर की चीजें खाने में परहेज करें।
-घर एवं छत आदि पर पानी न इकट्ठा होने दें।
-कूलर एवं फ्रिज आदि की नियमित सफाई करते रहें।
-खाने पीने पर विशेष ध्यान दें।
-सब्जी आदि को अच्छी तरह से धोकर की प्रयोग करें।
-बीमारियों से बचने के लिए मौसमी फल एवं सब्जियों को सेवन करें।

जलभराव वाली जगह पर डालें केरोसिन
घर की छत पर ऐसी की वस्तु न रखें, जिसमें पानी इकट्ठा हो। इससे उसमें मच्छर पनपन सकते हैं, जो बीमारियों का कारण बनेगें। घर के आस पास यदि गड्ढे आदि में जलभराव हो तो उसमें केरोसिन डाल दें। इससे लार्वा नष्ट हो जाएंगे।

जलभराव व गंदगी से होने वाले रोग
पीलिया, गैस्ट्रो, जुकाम, चिकनपाक्स, पेचिश, मियादी बुखार, अतिज्वर, हैजा, कुकुर खांसी, मलेरिया, फाइलेरिया, जेई, एईएस, डेंगू आदि।

वर्ष- डेंगू, जेई, एईएस,
2017-22,33,188
2018-04, 05,60
2019- 07, 12, 28
2020- 21, 03, 32
2021 में अब तक-04, 00, 06,

बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। संक्रामक बीमारियों की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजकर उपचार मुहैया कराया जाएगा। संक्रामक रोगों को रोकने के लिए महकमा पूरी तरह तैयार है। -डॉ. अश्वनि कुमार, प्रभारी सीएमओ एवं मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें