फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछला भुगतान बकाया, नया अभी घोषित नहीं

Mon, 16 Nov 2015 11:41 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सत्र का गन्ना मूल्य और डिफर का बकाया अभी तक मिल पर शेष है। नए गन्ना मूल्य का निर्धारण भी नहीं किया गया है। एक बार फिर से चीनी मिल को चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। मिल जल्द ही शुरू हो जाएगी, लेकिन किसान असमंजस में हैं कि कहीं पिछले सत्र वाला ही हाल फिर न हो। फिलहाल किसान अभी तक पिछली मार से उबर नहीं पाए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले सत्र के गन्ना मूल्य को मिल अभी तक पूरी तरह से किसानों को नहीं दे पाई है। डिफर में भी 28.60 रुपये शासन ने ही दिए हैं। 11.40 रुपये प्रति क्विंटल अभी डिफर का देय चीनी मिल पर है। सारी रकम जोड़ी जाए तो यह करीब 50 से 60 करोड़ रुपये होता है। इसके बाद अभी तक नए गन्ना मूल्य का निर्धारण भी नहीं किया जा सका है। इसके बावजूद चीनी मिल नवीन सत्र की तैयारी में जुट गई।
माना जा रहा है कि जल्द ही मिल शुरू भी हो जाएगी लेकिन किसान इससे असमंजस में पड़ गया है कि कहीं पिछले सत्र वाला हाल फिर से न हो जाए। किसानों जो रकम पिछले सत्र में मिली वह इतनी देर और टुकड़ों में थी कि वह इसे सहेज नहीं सका और तंगहाल ही रह गया। शेष से उम्मीद थी वह भी अभी तक नहीं मिल पाई है। जिससे वह अपनी रोजमर्रा की जरूरत के लिए भी कर्ज लेकर काम चला रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में बिना बकाया दिए और बिना नए मूल्य की घोषणा किए ही मिल चलना उसको असमंजस में डाले तो कोई हैरत की बात नहीं है। गन्ना सोसायटी के चेयरमैन विकास कपूर विक्की ने बताया कि लगभग 50-60 करोड़ रुपये पुराना गन्ना भुगतान चीनी मिल ने अभी तक नहीं कराया है।
कहा कि अभी तक गन्ना मूल्य भी अभी तक घोषित नहीं किया गया है जबकि 26 नवंबर को चीनी मिलों का चलना लगभग तय है। ऐसे में किसान असमंजस में है और परेशान भी। इलाके के किसान कर्मजीत सिंह, सुनील गुप्ता, प्रेमप्रकाश मौर्या, समीर कपूर, दलजीत सिंह, महेश शर्मा रिंटू, भूपेंद्र सिंह, शेर सिंह सेखों, गुरदेव सिंह, अरविंद कश्यप, मदनपाल, बलराम, प्रताप मौर्य, मंजीत मौर्य, जसकरन सिंह, कुलदीप सिंह राज, अखिलेश कश्यप, प्रमोद यादव, सतीश कुमार के साथ ही तमाम किसानों ने चीनी मिल चलने से पहले गन्ना मूल्य घोषित करने के साथ ही बकाया भुगतान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें