थारुहट थारुवान संघर्ष समिति ने 21 नवंबर से अनिश्चितकालीन नेपाल बंद का आह्वान किया है। समिति के प्रवक्ता ने बताया कि 21 नवंबर से पूर्व से लेकर पश्चिम महाकाली तक राजमार्ग जाम करेंगे।
इससे पूर्व 20 नवंबर को सायं मसाल जुलूस निकालने के साथ ही 22 से 27 नवंबर तक थारु पहचान और अधिकार को पूरा करने पर जोर देने के लिए केंद्रीय समिति सदस्यों की टोली और मेची महाकाली जागरण जगह-जगह विरोध सभा कर अपनी मांगों को मनमाने के लिए जोर देगी ।
समिति के प्रवक्ता अमन लाल ने कहा कि यह आंदोलन अधिकार प्राप्त न होने तक जारी रहेगा। सरकार यदि उनकी मांगों को मानती है और उनके अधिकार देती है तो आंदोलन वापस होगा। उनकी मांगो में समग्र मधेस में तीन प्रदेश बनाए जाने को नवलपरासी जिला से कंचनपुर जिला तक एक प्रदेश सुनसरी, मोरंग, झापा,सिराहा सप्तरि व उदयपुर जिलों को मिलाकर दूसरा प्रदेश तथा शेष तराई को तीसरा प्रदेश बनाना शामिल है।