जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष मिश्र अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रमोहन सिंह को 27 वोटों से हराते हुए 551 मत हासिल किए, जबकि हौसला प्रसाद वर्मा ने 626 वोट हासिल करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक शुक्ला को 204 वोट से शिकस्त दी। इसके अलावा श्रीकांत अवस्थी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंशुमान माथुर कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष, जबकि संयुक्त मंत्री पद पर विवेक कुमार अवस्थी, श्रीकांत पांडेय और मोहम्मद इजराईल खां निर्वाचित घोषित किए गएद्ध मुख्य चुनाव अधिकारी प्रहलाद जी ने निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र जारी किया। जिला अधिवक्ता संघ के लिए सुबह साढ़े आठ बजे से एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जेपी उपाध्याय और अध्यक्ष बलस्टर सिंह चौहान की देखरेख में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रहलाद जी ने वोटों की गिनती शुरू कराई। कुल 28 चरण में मतगणना के लिए 50-50 वोटों की गिनती शुरू कराई।
इनके बीच रही टक्कर
क्रम विजयी पद प्राप्त मत प्रतिद्वंद्वी प्राप्त मत
1. संतोष मिश्र अध्यक्ष 551 चंद्रमोहन सिंह 524
2. श्रीकांत अवस्थी वरि.उपा. 492 सिद्दीक खां 470
3. अंशुमान माथुर कनि.उपा. 847 बृजकिशोर 483
4. हौसला प्रसाद वर्मा महामंत्री 626 अशोक शुक्ला 422
5. विनोद शर्मा कोषाध्यक्ष 484 राजकिशोर श्रीवास्तव 430
पहली बार में ही मार ली बाजी
इस चुनाव में अध्यक्षी के लिए संतोष मिश्र तो कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अंशुमान माथुर, बिल्कुल नए चेहरे के रूप में चुनाव मैदान में आए और जीत दर्ज कराई है। अंशुमान माथुर ने सर्वाधित 847 वोट हासिल किए।
सीसीटीवी कैमरें ने रखी गई नजर
जिला अधिवक्ता संघ सभागार में चल रही मतगणना को देखने के लिए पहली बार सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी गई।
नारेबाजी और ढोल मजीरे के बीच जश्न मनाया
जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही निर्वाचित अध्यक्ष संतोष मिश्र और महामंत्री हौसला प्रसाद वर्मा के समर्थकों ने फूलमाला, ढोल और अबीर गुलाल के साथ अपने नेताओं की हौसला अफजाई शुरू कर दी। प्रतिबंध के बावजूद कुछेक वकीलों ने आतिशबाजी के दौरान अपने प्रत्याशी के समर्थन में हवाई फायरिंग भी की।