भारतीय अवधी समाज संस्था ने शहर के नागरिकों की सुविधा के लिए 35 एलईडी नगर पालिका को प्रदान की।
नगर पालिका सभागार में हुए एक कार्यक्रम में यह लाइटें प्रदान की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि भारतीय अवधी समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और औद्योगिक विकास विभाग के विशेष सचिव ओपी पाठक मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने भारतीय अवधी समाज की लखीमपुर इकाई की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। डॉ. इरा श्रीवास्तव ने अवधी समाज के माध्यम से अब तक किए गए कार्यों का ब्योरा पेश किया। नगर पालिका सदस्य कुमुदेश शंकर शुक्ल, अरविंद गुप्ता, राकेश मिश्र और डॉ. एजाज ने विचार पेश किए।
संस्था के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता ने भारतीय अवधी समाज की ओर से समय-समय पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने अगले माह होने वाले होली मिलन समारोह और स्वास्थ्य शिविर की जानकारी दी।
कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश अरोड़ा, उस्मान खान, एजाज खान, साजिद, इमरान जितेश गुप्ता, उमा पितरिया, डॉ. सुरचना त्रिवेदी, मधूलिका त्रिपाठी, अरुण गुप्ता, राजकिशोर पांडेय प्रहरी आदि मौजूद रहे। संचालन संस्था के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार गुप्त ने किया।