मैलानी। रेलवे लखनऊ जंक्शन से चलकर काठगोदाम तक जाने वाली एक्सप्रेस को अब सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, पीलीभीत के रास्ते चलाने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। इससे यह ट्रेन केवल एनई रेलवे जोन में ही संचालित होगी।
ट्रेन नंबर 15043/15044 लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम एक्सप्रेस मौजूदा समय में लखनऊ जंक्शन से चलकर बरेली, इज्जतनगर, भोजीपुरा होते हुए उत्तर रेलवे के मार्ग से होते हुए काठगोदाम तक जाती है। पूर्वोत्तर रेलवे इस ट्रेन को सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी के रास्ते अपने ही जोन में संचालित करना चाहता है और इसका प्रस्ताव भी रेलवे बोर्ड को भेजा है।
इस प्रस्ताव को जल्द ही अनुमति मिलने की उम्मीद है। अमान परिवर्तन के बाद लखनऊ जंक्शन, सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी मार्ग पर अभी फिलहाल सीमित ट्रेनें ही चल रही हैं, लिहाजा लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम एक्सप्रेस के सीतापुर, लखीमपुर मैलानी के रास्ते संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है और यह पूरा मार्ग पूर्वोत्तर रेलवे जोन में आता है। हालांकि अभी रेल अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। मैलानी होते हुए काठगोदाम तक जाने पर सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत के यात्रियों को लखनऊ और काठगोदाम तक जाने की सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र का जुड़ाव उत्तराखंड तक हो जाएगा।
000000000
मीटरगेज के समय काठगोदाम तक चलती थी नैनीताल एक्सप्रेस
मीटरगेज के जमाने में लखनऊ जंक्शन से सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, पीलीभीत, भोजीपुरा होते हुए काठगोदाम तक ट्रेन नंबर 5307/ 5308 नैनीताल एक्सप्रेस के नाम से चला करती थी। इस ट्रेन की गिनती वीआईपी ट्रेनों में हुआ करती थी।
0000
वर्जन
फोटो 31lkh 2
वर्तमान में जिले के लोगों के लिए लखनऊ जंक्शन तक जाने के लिए एक भी ट्रेन नहीं है। लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम एक्सप्रेस का संचालन सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी के रास्ते हो जाने से क्षेत्रवासियों को लखनऊ जंक्शन तक पहुंचने की एक सुविधा मिल जाएगी।
अंकुर दीक्षित, गोला गोकर्णनाथ
000
फोटो 31lkh 3
मीटरगेज के समय में लखनऊ से काठगोदाम तक नैनीताल एक्सप्रेस चला करती थी। इससे क्षेत्रवासियों को लखनऊ आवागमन की बेहतर सुविधा थी। अब गेज कनवर्जन के बाद लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम एक्सप्रेस का संचालन सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी के रास्ते हो जाए, तो पुरानी सुविधा बहाल हो जाएगी।
कृष्ण मुरारी अवस्थी, मैलानी
मैलानी में खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन। संवाद
मैलानी में खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन। संवाद