फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सगाई के बाद ससुरालियों ने मांगी 10 लाख की रकम, पूरी न होने पर टूटी शादी

Sat, 31 Jan 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी सगाई के बाद इस बात पर टूट गई कि उसके पिता वर पक्ष को 10 लाख रुपये नहीं दे पाए। पीड़ित ने यह आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह नितेश मिश्रा निवासी बृजमोहनपुरी कॉलोनी, कंचनपुर मटियारी, लखनऊ के साथ तय किया था। बताया कि विवाह में 17.21 लाख रुपये खर्च करने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन

23 मई 2025 को सरना होटल लखीमपुर में सगाई का कार्यक्रम हुआ, इसमें वर पक्ष को दो लाख रुपये ऑनलाइन, छह ग्राम सोने की अंगूठी, कपड़े, फल-मेवा व अन्य चीजों पर लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च किए गए। साथ ही शादी की तारीख 30 नवंबर 2025 तय हुई थी।
आरोप है कि शादी की तारीख नजदीक आने पर वर पक्ष ने पहले पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। इसके बाद फिर से 2.5 तोला सोने की चेन और फिर पांच लाख रुपये की मांग की। जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नितेश मिश्रा, प्रदीप कुमार मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, शालू, नीतू व उसके पति सहित पुष्पा सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें