शिव मंदिर कॉरिडोर के परिक्रमा पथ पर छत डालने के लिए लगाई जा रही सटरिंग। संवाद
- फोटो : संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर के शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण में परिक्रमा पथ पर छत डालने की तैयारी शुरू हो गई है।
शिव मंदिर कॉरिडोर में कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जेई नितिन सिंह की देखरेख में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कॉरिडोर में 108 स्तंभों पर परिक्रमा पथ का निर्माण कराया जाना है। इसमें से 85 स्तंभ बनकर तैयार हो गए हैं।
इसी परिक्रमा पथ में शिव मंदिर परिसर के अन्य 11 मंदिरों को स्थापित किया जाएगा। जितने स्तंभ बनकर तैयार हो गए हैं, उन पर छत डालने का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को कार्यदायी संस्था के श्रमिक छत डालने के लिए शटरिंग तैयार करने में लगे रहे।