फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ से मुकाबले की तैयारी शुरू

Sat, 27 Jun 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए पंचायत विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) विशाल सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों को सतर्क रहने और सभी जरूरी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पलिया, निघासन, बिजुआ, धौरहरा, ईसानगर, फूलबेहड़, नकहा और रमियाबेहड़ के एडीओ पंचायत को पत्र भेजकर बाढ़ संभावित गांवों में तैयारियां समय से पूरी कराने के लिए कहा है।
डीपीआरओ ने निर्देश दिए कि बाढ़ संभावित गांवों में अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखी जाए, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा जरूरत पड़ने पर उपयोग में लाई जाने वाली नावों की मरम्मत कर उन्हें पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली जाएं। प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित और प्रभावी बनाना है, ताकि संभावित बाढ़ के दौरान जनजीवन पर न्यूनतम प्रभाव पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें