फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिफार्म वितरण की तैयारी, पर बजट का पता नहीं

Mon, 04 Jul 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
स्‍कूल वर्दी - फोटो : file photo
विज्ञापन
- बेसिक समेत एडेड स्कूलों में 5.27 लाख बच्चे पंजीकृत
विज्ञापन

- 15 जुलाई से 30 अगस्त 2016 तक वितरण के निर्देश
बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों को नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण कराने के लिए कवायद शुरू कर दी है, लेकिन शासन सेे अभी बजट नहीं मिला है। जबकि शासन ने 15 जुलाई से 30 अगस्त 2016 तक बच्चों को यूनिफार्म वितरण कराने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक बच्चे को दो-दो सेट यूनिफार्म वितरित की जाएंगी, जिसके लिए प्रति बच्चा 400 रुपये बजट निर्धारित हैै। चार सदस्यीय क्रय समिति 20 हजार रुपये तक सीधे खरीद कर सकेगी, जबकि 20 हजार से एक लाख रुपये तक कोटेशन और एक लाख से अधिक धनराशि व्यय होने की दशा में टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। 
जिले के बेसिक और सरकारी सहायता प्राप्त 3940 विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के 5.27 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिन्हें दो-दो सेट यूनिफार्म वितरण कराया जाना है। प्रति बच्चा यूनिफार्म खरीदने के लिए शासन ने 400 रुपये धनराशि निर्धारित की हैै। बीएसए ने क्रय प्रक्रिया के लिए विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की बैठक कराकर चार सदस्यीय टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें एसएमसी अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक, ग्राम पंचायत/नगर निकाय द्वारा नामित सदस्य और एक अभिभावक को शामिल किया गया हैै। कोटेशन/टेंडर के साथ कपड़े का एक-एक सैंपल (ए फोर साइज) का विद्यालय में रखा जाएगा। कपड़ा खरीदने से पहले एसएमसी के समक्ष गुणवत्ता चेक करने के लिए सैंपल कपड़े को डिटरजेंट से धुलवाकर देखा जाएगा। संतुष्ट होने पर ही सैैंपल पास किया जाएगा। शासन ने कपड़ा खरीदकर स्थानीय टेलर/महिला स्वयं सहायता समूह से सिलाई कराने के निर्देश दिए हैं और बिचौलियों से यूनिफार्म न खरीदने के लिए हिदायत दी है।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मेें वितरण 
बीएसए सभी बीईओ को निर्देश जारी करते हुए कहा हैै कि निर्धारित समय में स्कूलों में यूनिफार्म का वितरण होगा। सांसद, विधायक, ब्लाक प्रमुख के समक्ष ग्राम प्रधान एवं अभिभावकों की उपस्थिति में यूनिफार्म का वितरण कराया जाए। 
विज्ञापन


यूनिफार्म वितरण कराने के लिए परियोजना कार्यालय से निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिसके मुताबिक सभी बीईओ को तैयारी करने के लिए कहा गया है। हालांकि अभी बजट प्राप्त नहीं हुआ है।
- सुरेश पाल, बीईओ मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें