फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 सप्ताह की गर्भवती है किर्गिस्तान की लड़की

Sat, 01 Aug 2015 10:02 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडो-नेपाल सीमा पर बरेली के दो युवकों के साथ पकड़ी गई किर्गिस्तान की लड़की के जनरल चेकअप में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में उसे 14 सप्ताह की गर्भवती बताया गया है। वहीं डॉक्टरों ने उसकी उम्र 21 वर्ष होने की पुष्टि की है। विदेशी मूल की लड़की के गर्भवती होने की रिपोर्ट मिलने के बाद अधीक्षक विनोद कुमार ने आईजी जेल को विभागीय रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

25 जुलाई को किर्गिस्तान की लड़की को नेपाल बार्डर पर एसएसबी ने उत्तराखंड के नंबर की कार से बगैर वीजा-पासपोर्ट के भारत में प्रवेश करने पर पकड़ा था। लड़की के साथ बरेली के थाना सुभाषनगर के शांति विहार निवासी कार चालक हरिश्चंद्र शर्मा और उसके साथी सतेन्द्र मिश्र निवासी सिकलापुर थाना बारादरी को भी पकड़ा गया था। तीनों को उसी दिन जेल भेज दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक शुरुआती दिनों में लड़की ने खाना खाने से इंकार कर दिया, जिसपर काफी मान-मनौव्वल के बाद लड़की को खाना खिलाया गया। खाना खाने के बाद उसे उल्टी हो गई। 29 जुलाई को कारागार अधिकारियों ने लड़की को महिला अस्पताल में जनरल चेकअप के लिए भेजा। लड़की का अल्ट्रासाउंड कराने पर उसके 14 सप्ताह की गर्भवती होने की बात पता चली। इस संबंध में  महिला अस्पताल से रिपोर्ट मिलने के बाद कारागार अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए आईजी कारागार को रिपोर्ट भेजी है।
जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि विदेशी लड़की की जनरल चेकअप में 14 सप्ताह की  गर्भवती होने की पुष्टि हुई है, जिसकी सूचना आईजी कारागार को भेज दी गई है।  आईजी स्तर से इसकी सूचना भारतीय दूतावास और सरकार को भेजी जाएगी। गर्भवती  होने की पुष्टि होने के बाद कारागार में लड़की की देखभाल बढ़ा दी गई है। अब  दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही इस मामले में कुछ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें