फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रीति सिंह बनीं रोटरी क्लब की अध्यक्ष

विज्ञापन
अरुणा अग्रवाल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रोटरी क्लब की वार्षिक सामान्य सभा ग्राम चिमनी स्थित रोटरी सामुदायिक केंद्र पर हुई। अध्यक्षता रोटरी सदस्य सत्यव्रत निगम ने की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें प्रीति सिंह को क्लब का अध्यक्ष, अरुणा अग्रवाल को सचिव और पूनम आगा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। संदीप गुप्ता को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


अगले सत्र 2026 के अध्यक्ष पद के लिए अमिताभ निगम व सहसचिव पद के लिए सुरेश अग्रवाल का नाम तय किया गया। इसके अलावा सीमा साहनी, कुंवर शैलेंद्र सिंह, अमित गुप्ता, डॉ. राजेश गर्ग व डॉ. कृतिका वाजपेई को क्लब का डायरेक्टर चुना गया। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

नव नियुक्त अध्यक्ष प्रीति सिंह ने कहा कि क्लब की पूरी टीम समाजसेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। इस मौके पर क्लब के सदस्य व सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद

अरुणा अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें