फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ की

Fri, 15 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजमेर शरीफ में आयोजित ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के कुलशरीफ के मौके पर पंचपीर फाउंडेशन ने बाद नमाज इशा पंचपीर बाबा की मजार पर भी कुलशरीफ का आयोजन किया। इसमें हाजी अशरफ कादरी, इमाम मीनारा मस्जिद ने कुरान की तिलावत की और देश में अमन चैन और तरक्की की दुआ की। दुआ में इफ्तिखार अली जुबैरी, फाउंडेशन के अध्यक्ष इशरत अली खां, उपाध्यक्ष अंसारुल हसन जैदी, जुबैर अहमद, चांद मियां, सलीम, हाजी इलियास, अजीज अहमद, मोहम्मद इश्तियाक, केसी वर्मा, अहमद गनी, दीपू समेत तमाम लोग शरीक हुए। बाद में मजार के खादिम मन्नू मियां ने मौजूद लोगों को तबर्रुक तकसीम किया।  
विज्ञापन

खीरी टाउन। कस्बे में गुरुवार रात ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के सिलसिले से झंडे वाली मस्जिद के पास इमाम कारी अख्तर रजा बरकाती की निगरानी में महफिले नात और मनकबत का आयोजन किया गया। इसकी सदारत मौलाना मोहम्मद इल्यासुल कादरी और निजामत गुफरान अहमद ने की। इस मौके पर सीतापुर, लखीमपुर और कस्बे के मौलाना, आलिमों ने हिस्सा लिया। महफिल की शुरुआत कुकरा के कारी सआदत रसूल ने कुराने पाक की तिलावत करके की। उसके बाद तकरीरों और नातों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान शाहजहांपुर के मोहम्मद सलमान रजा, नकहा के मौलाना जासमुल कादरी, कारी मोहम्मद नईम रजा, शादाब रजा, मोइनुद्दीन, सैयद सलमान रिजवी, सैयद वजीउद्दीन मियां, मौलाना इलयासुल कादरी आदि ने ख्वाजा गरीब नवाज की जिंदगी पर रोशनी डालते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की हिदायत दी। इस मौके पर मतीन मियां रहमानी, नसीम अहमद सीतापुरी, रईस पहलवान, शबनम साहब, डॉक्टर एहराज अरमान, मोहम्मद अशफाक, इम्तियाज अहमद, मौलाना मुश्ताक, हाफिज अब्दुल करीम, खालिद नसीम, हाफिज सिराज अहमद, सैफुलस्लाम अंसारी ने सलाम और मनकबत पेश किए। देर रात को सलातो सलाम के बाद दुआ हुुई और लोगों को तबर्रुक तकसीम किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें