फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति प्रेम संस्थान कराएगा पौधरोपण

Sun, 07 Feb 2016 07:31 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में संस्था के कार्यक्रमों को सुचारु रूप से चलाने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित सदस्यों प्रो. जीके शुक्ला, डॉ. आरके सिंह, प्रमोद कुमार निगम, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. जेएन सिंह, डॉ. संजय कुमार, डॉ. डीके सिंह, डॉ. नूतन सिंह, डॉ. निर्मला उपाध्याय, डॉ. कामिनी सिंह, डॉ. विशाल द्विवेदी, डॉ. केएस कुशवाहा, रघुवीर सिंह यादव, एसएम यूनुस, डॉ. आशीष शुक्ल, और डॉ. शशिकला मिश्र आदि को दायित्व सौंपे गए। डॉ. राधा मिश्र, डॉ. आकाश वार्ष्णेय रविशंकर तिवारी, अमृता निगम, स्नेहलता सिंह, नम्रता निगम, पारुल त्रिवेदी, डॉ. सुभाष चंद्रा, शशि भल्ल, शोभा मेहरोत्रा और दीपेंद्र सिंह चौहान को पीआरओ का दायित्व सौंपा गया है। बैठक में दैनिक जीवन में पॉलिथीन के प्रयोग को कम करने, ग्लोबल वार्मिंग को कम करने और पर्यावरण को संतुलित करने के लिए वृह्द पौधरोपण करने, जल प्रदूषण कम करने के लिए जल संरक्षण और जल प्रबंधन के कार्यक्रम आयोजित करने, युवाओं के लिए स्वास्थ्य शिक्षा, योग और संतुलित आहार के बारे में जागरूक करने के साथ कुपोषण से संबंधित जानकारी देने का पूरे साल कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में ओपी श्रीवास्तव, विनोद शंकर पांडेय, ने अपने विचार रखे। इस मौके पर डॉ. आकाश वार्ष्णेय, रवि शंकर तिवारी, अमृता निगम, आशीष श्रीवास्तव समेत समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें