फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोतीपुर बवाल का मास्टरमाइंड प्रधान का पति गिरफ्तार

Wed, 22 Apr 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ग्रंट नंबर 10  प्रधानपति वीरेंद्र कुमार गौतम। स्रोत : पुलिस।
विज्ञापन
बांकेगंज। मोतीपुर गांव में 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर प्रतिमा टूटने के बाद हुए उपद्रव के नौवें दिन पुलिस ने मुख्य आरोपी ग्रंट नंबर 10 पंचायत के प्रधान के पति वीरेंद्र कुमार गौतम को गिरफ्तार कर लिया। वह थाना मैलानी का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद से छह से अधिक गांवों में अब भी सन्नाटा पसरा है। हालांकि बाजार और सड़कों पर सामान्य चहल-पहल दिख रही है। थाना मैलानी पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। अब तक 74 नामजद और 200 अज्ञात आरोपियों में से 36 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन गांव खाली होने से वांछित हाथ नहीं लग रहे हैं।
एएसपी पश्चिम अमित कुमार राय ने बताया कि उपद्रव का मास्टरमाइंड वीरेंद्र कुमार गौतम को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा, आर्म्स एक्ट और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सात मुकदमे दर्ज हैं। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द सभी को पकड़ लिया जाएगा।

ग्रंट नंबर 10  प्रधानपति वीरेंद्र कुमार गौतम। स्रोत : पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें