फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर गुल रही बिजली, लोग रहे परेशान      

Sun, 30 Jul 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो     लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार शाम से गायब हुई बिजली सुबह आई      
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला राजगढ़ में शनिवार की शाम एलटी लाइन में फाल्ट आने से आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा। रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे लाइन को दुरुस्त किया जा सका। चिलचिलाती गर्मी के बीच बिजली न मिलने से लोग रात भर परेशान रहे। पानी की भी किल्लत उठानी पड़ी।      
विज्ञापन

 रेलवे क्रासिंग के उस पार स्थित मोहल्ला राजगढ़ में एक छोर की एलटी लाइन में शनिवार शाम तकनीकी खराबी आने पूरी रात आधे मोहल्ले की लाइट गुल रही। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह फाल्ट ठीक करने का कार्य शुरू हुआ। करीब 11 बजे चंद मिनट के लिए बिजली तो आई लेकिन फिर गुल हो गई। दोपहर तक लाइन ठीक नहीं हो सकी थी। गर्मी के दिनों में बिजली की किल्लत से जहां लोगों की नींद उड़ी रही। वही मोटर आदि न चल पाने से पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा। नलों पर पानी के लिए भीड़ रही। गृहणियों को कि चूल्हा चौका करने में भी परेशानी उठानी पड़ी। अधिकांश के मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए। गृहणी मीरा ने बताया कि बिजली न रहने से रात भर बच्चे परेशान रहे। वाटर पंप न चलने से पानी भी न मिल सका। रामनगर निवासी गृहणी रानी ने बताया कि घर के पुरुष सुबह कामकाज को जाते हैं, रात भर बिजली न रहने से नींद पूरी नहीं हुई। चूल्हा चौक भी अंधेरे में करना पड़ा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे युवक अंकित ने कहा कि बिजली बाधित होने से मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पाए। दुकानदार जमुना प्रसाद ने कहा कि राजगढ़ के लिए कोई नई बात नहीं है। यहां आए दिन फाल्ट होती है। कहा वोल्टेज ऐसा की बल्ब से ज्यादा दिए में रोशनी होती है। आरएन मिश्रा ने बताया कि लोड पड़ने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। लाइन में जगह जगह फाल्ट हुआ है। जिसे ठीक किया जा रहा है।            
विज्ञापन

------      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें