नगर पालिका परिषद द्वारा कराये जाने वाले ऐतिहासिक चैती मेला की बैठक में दुकानदारों और मेलार्थियों की सुविधा के लिए बिजली और सुरक्षा का मुद्दा छाया रहा।
पालिका परिसर में डीएम आकाश दीप की अध्यक्षता में हुई बैठक में ऐतिहासिक चैती मेला को और अधिक सुसज्जित, सुरक्षित कराए जाने पर चर्चा की गई। बैठक में मेला में बाहर के दुकानदारों, महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल और महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाने, अराजकतत्वों, चोर, उचक्कों को सबक सिखाने के लिए मेला में बिना वर्दी के पुलिस बल तैनात करने, मेला भर के लिए रात भर बिना कटौती के विद्युतापूर्ति करने, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने आदि का सुझाव दिया गया। डीएम और एसपी अखिलेश चौरसिया इन समस्याओं से निजात दिलाने का अश्वासन दिया। बैठक को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, सीओ अवनीश्वरचंद श्रीवास्तव, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, श्रीकांत तिवारी, राजेश गिरि, काशी विश्वनाथ तिवारी, कैलाशचंद गुप्ता, सुरेश जायसवाल, राजेश वर्मा, नानकचंद वर्मा, जमाल अहमद राईन, बालकृष्ण बल्लू आदि ने संबोधित किया। संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
इस मौके पर कोतवाल एसएन द्विवेदी, आशीष अवस्थी, जितेंद्र गट्टानी, हरिओम वर्मा, सुशील गिरि, रफी अहमद, ओमप्रकाश, हरिओम वर्मा, रीता त्रिवेदी, अमितांशु मिश्र, रामजी गुप्ता, शहाना राईन, मयंक दीक्षित सहित तमाम लोग मौजूद रहे।